पीलीभीत, जनवरी 14 -- बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मातृशक्ति के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के उद्देश्य से सप्तशक्ति संगम सप्तम सप्तशक्ति कार्यक्रम एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बीसलपुर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम एवं खिचड़ी सहभोग शुभारंभ समूह गीत, दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपासना शर्मा प्रधानाचार्या अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत ने अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि परिवार संस्कारों की प्रथम पाठशाला है। बदलते समय में माता-पिता का बच्चों से मित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.