उन्नाव, जनवरी 16 -- नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद गतिविधि परिषद की प्रथम वार्षिक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद की चेयरपर्सन डॉ. सरिता श्रीवास्तव (पूर्व सचिव, राष्ट्रीय कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने की। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. आरएन श्रीवास्तव सहित परिषद के सभी सदस्य एवं तीनों उपसमितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद तीनों उपसमितियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही सीसीएलएसए के वार्षिक स्पोर्ट्स इवेंट 'एथलॉन' की तिथियां 21 से 25 जनवरी निर्धारित की गईं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 26 जनवरी को पुरस्कार वितरण एवं ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 'एथलॉन' का उद्देश्य विद्यार्थियों में ...