हापुड़, जनवरी 30 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर में राजकृपाल बाबूजी की जयंती मनाई गई। इस दौरान समस्त स्टॉफ ने सत्रोपरांत राजकृपाल बाबूजी के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि राजकृपाल बाबूजी ने हापुड़ नगर में शिक्षा की ज्योति जगाने के लिए अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। उन्होंने सन् 1955 में विद्या भारती से संबद्ध कोठीगेट पर सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की गई। वर्तमान में बाबूजी द्वारा स्थापित विभिन्न संस्थानों में लगभग 6000 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...