बेगुसराय, जनवरी 16 -- बखरी, निज संवाददाता। सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस को लेकर शुक्रवार को बखरी अनुमंडल सभागार व बखरी थाना परिसर में अलग-अलग शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने की। वहीं, बखरी थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने की। अधिकारियों ने कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। अश्लील या आपत्तिजनक गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा समितियां विसर्जन का समय एवं मार्ग पहले से निर्धारित कर प्रशासन को अवगत कराएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.