जमुई, जनवरी 28 -- खैरा, निज संवाददाता। खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के हरनी गांव में सोमवार रात लगभग 8 बजे सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई। घटना में दोनों ओर से पथराव हुआ, वहीं आगजनी और तोड़फोड़ की भी सूचना है, जिससे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोला की ओर से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलकर दूसरे टोला होते हुए काली मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुछ महिलाएं व युवतियां प्रतिमा के पास दर्शन-पूजन व प्रसाद लेने पहुंची थीं। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान घटनास्थल के पास रखे पुंज में आग लगा दी गई, वहीं दो घरों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा एक फूस से बने घर में भी आगजनी की घटना सामने आई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.