गुमला, फरवरी 7 -- गुमला,प्रतिनिधि। गुमला थाना क्षेत्र के आंजन इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़िता के बयान पर गुमला थाने में दुष्कर्म के दो नामजद आरोपी आलोक उरांव व रोहित उरांव के विरूद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक बुधवार की शाम वह गांव में ही सरस्वती पूजा विर्सजन के लिए गयी थी। इसी दौरान उसने गांव के ही आलोक व रोहित से पूर्व के जान-पहचान के आधार पर बातचीत की, और उसे लेकर दूर से नव निर्मित मकान में ले गये। और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वह मौके से भागने का भी प्रयास किया,लेकिन दोनों ने उसे पटक दिया। करीबन दो-तीन घंटे नाबालिग उन दरिदों के चंगुल में फंसी रही। बाद में दोनों ने धमकी देकर उसे छोड़ा कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.