बांका, जनवरी 25 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में रविंद्र क्लब के सदस्यों द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर वाराणसी के पंडितों द्वारा महाआरती का आयोजन कराया गया। सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार से शुरू हुई। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शनिवार को सुबह से ही मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। शाम में वाराणसी के पंडित दीपक पांडेय के नेतृत्व में पंडितों की टोली ने महाआरती का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु खासकर महिलाएं शामिल हुईं। भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। करीब एक घंटे तक चले महाआरती से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर रविंद्र क्लब के आशु कुमार, अभिषेक कुमार, अभिनव कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.