पटना, जनवरी 22 -- सरस्वती पूजा के दौरान शुक्रवार को पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों पर पुलिस का पहरा रहेगा। हथुआ छात्रावास और सीवी रमण छात्रावास के बीच हुई घटना के बाद छात्रावासों पर पहरा रहेगा। सभी छात्रावासों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। किसी भी छात्रावासों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाहरी कलाकार नहीं आएंगे। खासकर महिलाओं को नहीं बुलाना है। छात्रावास के छात्र खुद कार्यक्रम कर सकते हैं। कार्यक्रम दस बजे रात्रि तक ही आयोजित किया जाएगा। इस बाबत निर्देश जारी किया गया है। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा के बाद छात्र नेताओं की सरगर्मी कैंपस में बढ़ गई है। सभी छात्रावास सरस्वती पूजा के बहाने अपनी-अपनी ताकत का एहसास कराने में जुट गए हैं। इसका नजारा भी शुक्रवार को पूजा समारोह में दिखेगा। सभी छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.