किशनगंज, जनवरी 22 -- दिघलबैंक। सरस्वती पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को दिघलबैंक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा स्थलों पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पूजा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्री कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था भं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.