मधेपुरा, जनवरी 31 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज पुलिस ने हथियार लहराने व फायरिंग करने वाले दो युवको को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने वायरल विडिओ फुटेज के आधार पर दो युवको को नामजद कर मामला दर्ज कर किया है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो व्यक्ति अवैध हथियार लहराते हुए, जिसमें से एक व्यक्ति फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। उक्त वायरल वीडियो में अवैध हथियार लहराने एवं फायरिंग करने वाले व्यक्ति का गुप्त रूप से शिनाख्त किया गया। तो ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों व्यक्ति तमोट परसा का रहने वाला है तथा यह भी पता चला कि दोनों व्यक्ति बराबर एक साथ घुमता रहता है एवं अपने साथ अवैध हथियार रखता है, तथा दोनों मिलकर अवैध रूप से शराब एवं कोरेक्स का खरीद बिक्री भी करता ह...