लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लखीसराय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, मार्गों और विसर्जन घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस की व्यस्त ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए इस बार सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराया गया। जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न पूजा पंडालों से मां शारदा की प्रतिमाएं समय पर विसर्जन के लिए निकाली गईं। प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस बल आगे-पीछे तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी रही और प्रतिमा जुलूस क...