रांची, जनवरी 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के अवसर पर शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ मंडा टांड मैदान में भव्य नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम एवं मेला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सरस्वती पूजा समिति, जरियागढ़ द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष राहुल केशरी ने बताया कि मेला सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में नागपुरी कलाकार नितेश कच्छप, क्यूम अंसारी, रूपेश बडाईक, चिंता देवी, रोशनी नायक, ललिता देवी, सरस्वती बुनकर के साथ-साथ डांसर रेशमा एवं अर्चना अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.