सीवान, जनवरी 24 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पुलिस ने प्रशासन के आदेश का उलंघन करने पर आधा दर्जन डीजे जब्त किया है। जिला दंडाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश पर 18 से 28 जनवरी 2026 तक पूरे जिले भर में डीजे बजाने से लेकर डीजे युक्त वाहनों और ऑर्केस्ट्रा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के आलोक में स्थानीय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति सदस्यों को इस बात पर अमल करने की बात प्रशासन द्वारा कही गई थी। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त करने के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन का उद्देश्य पूजा को शांतिपूर...