सीवान, जनवरी 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय तथा पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने क्षेत्र में डीजे संचालकों के यहां अभी से हीं डीजे जब्त करने का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत भगवानपुर, चोरौली, मतनपुरा, बड़कागांव, महमदा से एक दर्जन से अधिक डीजे साउंड बॉक्स, एम्प्लीफायर आदि को जब्त किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अबतक 50 से अधिक डीजे जब्त किए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.