बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार की शाम शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। हिलसा थाना से निकला मार्च सिनेमा मोड़, बिहारी रोड, दरगाह रोड, दक्षिण कोयरी टोला, उत्तरी कोयरी टोला, गबड़ापर, वरुण तल, काली स्थान, रामबाबू हाई स्कूल, स्टेशन रोड, केशव बाजार, सूर्य मंदिर तालाब, योगीपुर रोड होते थाना पहुंचकर समाप्त हुआ। एसडीओ अमित कुमार पटेल ने कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसी उद्देश्य से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होंने आमजनों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विसर्जन के दौरान यदि किसी उपद्रवी द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.