गिरडीह, जनवरी 5 -- झारखंडधाम। सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई है। 23 जनवरी को होनेवाली पूजा के लिए मूर्तिकार दिन-रात सरस्वती माता की मूर्तियों को आकार देने में जुटे हैं। चौक-चौराहों, खाली मैदानों और मोहल्लों में कच्ची मिट्टी से मां सरस्वती की प्रतिमाएं गढ़ी जा रही हैं। मूर्तिकार बांस, लकड़ी और भूसे के सहारे ढांचे तैयार कर उस पर मिट्टी चढ़ाकर आकर्षक स्वरूप दे रहे हैं। इस बार पूजा की तैयारी में युवा समितियां खास तौर पर सक्रिय नजर आ रही है। युवाओं द्वारा समय से मूर्ति उपलब्ध कराने के लिए मूर्तिकारों को अग्रिम बुकिंग की जा रही है, ताकि पूजा में किसी तरह की परेशानी न हो। कई समितियों ने तो पहले से ही अपनी पसंद के आकार और डिजाइन की मूर्तियों का ऑर्डर दे दिया है। हालांकि, इस वर्ष रंगों, पेंट, सजावटी सामान और अन्य सामग्री की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.