सीवान, जनवरी 21 -- भगवानपुर हाट, एसं। क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित है। किसी भी तरह का उपद्रव या अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना लाइसेंस लिए पंडाल निर्माण कर प्रतिमा स्थापित करना जुर्म माना जाएगा। उन्होंने बैठक में शामिल पूजा समिति के सदस्यों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पूजा को पूजा के निमित्त हीं करें। प्रदर्शन वर्जित है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस जरूर ले लें। बैठक में पीएसआई छपित कुमार चौबे, एएसआई राजीव कुमार, अरुण कुमार, सत्येन्द्र राम, सुनील प्रसाद व अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.