पाकुड़, जनवरी 21 -- सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को शांति समिति की एक बैठक थाना प्रभारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में हुई। वहीं थाना प्रभारी कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर पूजा भाईचारे का एक प्रतीक होता है। पूजा को हमेशा ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। वहीं पूजा समिति को निर्देश देते हुए कहा कि डीजे का उपयोग नहीं करें। पूजा पंडाल सड़क में नहीं बनाएं ताकि किसी भी राहगीरों को चलने में दिक्कत ना हो। शांति पूर्ण ढंग से पुजा मनाएंगे। कोई भी हुड़दंग नही मचाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करेंगे। इस पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी पूजा समिति के सदस्य को कहा गया कि बिना भेदभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.