भागलपुर, जनवरी 20 -- थाना क्षेत्र के आसपास क्षेत्रों में सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। मगर इनके बीच पूजा आयोजकों ने लाइसेंस लेना जरूरी नहीं समझा है। सोमवार तक विभिन्न इलाकों से केवल छह लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। जबकि नपं सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में करीब तीन दर्जन से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने बिना लाइसेंस के मूर्ति स्थापित करने पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस द्वारा सभी पूजा समिति के लोगों को लाइसेंस निर्गत करने के लिए प्रक्रिया शुरू है, लेकिन अभी तक 6 आवेदन प्राप्त हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...