बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों व समाज सेवियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से कहा कि मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाना होगा। किसी भी हाल में डीजे नहीं बजेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे बजाते पकड़े जाने पर डीजे जप्त कर मालिक और समिति के सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रमुख संकेत कुमार, बीडीओ रोशन भूषण, मनोज कुमार, काजल कुमारी, विजय कुमार सिंह, विक्रम कुमार, डॉ. उदय शंकर व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.