साहिबगंज, जनवरी 16 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हेतु तैयारी शुरु हो गयी है। प्रखंड के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों में साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। बोरियो के आरके प्लस टू स्कूल, बालक मध्य विद्यालय बोरियो के अलावे मोतीपहाड़ी, नया टोला सोसो टोला चसगांवा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, क्यू मैक्स, हिमालयन ऐकेडमी, डेफोडिल्स किंडर गार्डन सहित शैक्षणिक संस्थानों के अलावे गैर शैक्षणिक संस्थान फ्रेड्स क्लब बोरियो में सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...