चतरा, जनवरी 12 -- चतरा प्रतिनिधि सरस्वती पूजा को लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शिल्पकारों द्वारा मां सरस्वती की मूर्तियों का निर्माण कार्य पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। कारीगरों की बस्तियों और खुले मैदानों में जगह-जगह मां सरस्वती की भव्य और आकर्षक मूर्तियां आकार लेती दिखाई दे रही हैं, जो पूजा के दिन श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेंगी। परंपरागत तरीके से होता है मूर्ति का निर्माण मूर्तिकारों द्वारा मिट्टी, भूसा और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर परंपरागत तरीके से मां सरस्वती की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। मां सरस्वती को वीणा धारण किए शांत और सौम्य स्वरूप में दर्शाया गया है। मूर्तियों के साथ सुंदर सिंहासन, अलंकृत पृष्ठभूमि और धार्मिक प्रतीकों को भी उकेरा जा रहा है, जिससे प्रतिमाएं और अधिक भव्य नजर आ रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.