मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के शांतिपूर्ण आयोजन, विधि-व्यवस्था संधारण तथा विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार को प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने की। बैठक में मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुंगेर, पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ आयुक्त के सचिव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारियों ने सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था को लेकर अद्यतन जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली गई है तथा वहां दंडाधिकारी एवं पुलिस पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.