सीवान, जनवरी 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर हैं। इस बार बसंत पंचमी 23 जनवरी शुक्रवार को मनाई जाएगी। घर-आंगन से लेकर शिक्षण संस्थान व पूजा पंडाल तक में, या देवी सर्वभुतेषु विद्या रुपेण संस्थिता की जयघोष के साथ यजमान आचार्यों के दिशा-निर्देश में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करेंगे। उधर, सरस्वती पूजा से एक दिन पूर्व लोग पूजा की तैयारी में जुटे रहे। दूसरी तरफ मूर्तिकार विद्या की देवी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रतिमाओं में रंग-रोगन का काम चल रहा है। स्थानीय व बाहरी कलाकारों की मेहनत से मां सरस्वती की सुंदर व कलात्मक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जो सरस्वती पूजा की रौनक बढ़ाएंगी। शहर व ग्रामीण इलाकों के मूर्तिकार, खासकर स्थानीय व बंगाल व अन्य जिलों से आए कलाकार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.