पलामू, जनवरी 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में बसंत पंचमी महोत्सव का उल्लास गुरुवार की शाम से ही शहर से लेकर गांव तक दिखने लगा है। श्रद्धालुओं ने सरस्वती पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। माता की प्रतिमा को पंडाल में लाकर निर्धारित स्थल पर व्यवस्थित कर अनुष्ठान की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरस्वती पूजा आयोजक टीम पूजा पंडाल को सजाने और प्रसाद के लिए बुंदिया बनाने में लगे हैं। मेदिनीनगर सिटी के जीएलए कॉलेज स्थित जेएन दीक्षित छात्रावास परिसर में सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी कर लिया गया है। छात्रावास परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा किया जाएगा। गुरुवार की देर शाम तक प्रसाद के लिए बुंदिया बनाया गया है। आयोजन की तैयारी में जुटे रंजन कुमार, राहुल कुमार, अरूण ठाकुर, पप्पू कुमार ने बताया कि सजावट का काम पूरा कर लिया गया है।...