भागलपुर, जनवरी 16 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने सरस्वती पूजनोत्सव आयोजित करने के लिए संबंधित समिति को लाइसेंस के लिए आवेदन देने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि पूजनोत्सव के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न सरस्वती पूजनोत्सव समितियों के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर ललित नारायण, गोपाल मंडल, राजेंद्र यादव, साजिद, नवीन कुमार, नारद पासवान सहित पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...