गढ़वा, अक्टूबर 5 -- भंडरिया, प्रतिनिधि। लंबे समय तक माओवादियों का गढ़ रहा भंडरिया प्रखंड विकास के मामले में पिछड़ा रहा। उक्त कारण सड़क, पुल-पुलिया सहित अन्य बुनियादी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से नहीं हो सका। करीब दो साल पहले से माओवादियों का प्रभाव तकरीबन समाप्त होने के बाद प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर विकास की गति को तेजी प्रदान किया गया। उसके बाद भी अभी भी कई जगहों पर पुल-पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। उसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रखंड के कंजिया-खजूरी सड़क पर स्थित सरस्वती नदी पर अबतक पुल का निर्माण नहीं हो सका है जबकि यह लोगों की जरूरत है। पुल नहीं रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कंजिया से खजूरी बस स्टैंड जाने में यह नदी को पार करना पड़ता है। साथ ही करचाली, मदगड़ी, जमौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.