गया, अप्रैल 9 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पर्यावरण विज्ञान विभाग (ईवीएस) ने 'ए ग्लिम्प्स इनटू डिस्चार्ज करैक्टरिस्टिक्स ऑफ़ दी लॉस्ट सरस्वती रिवर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। भोपाल के पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, आईआईएसईआर के सह प्राध्यापक डॉ. कुमार गौरव ने प्राचीन सरस्वती नदी के जल विज्ञान पैटर्न और निर्वहन विशेषताओं का गहन विश्लेषण किया जो एक ऐसा विषय जो विद्वानों और पर्यावरणविदों दोनों को आकर्षित करता रहा है। पर्यावरण जल विज्ञान और नदी प्रणालियों के विशेषज्ञ डॉ. कुमार गौरव ने प्राचीन लुप्त नदी सरस्वती के प्रवाह निर्वहन और चौड़ाई को मापने के लिए किए गए एक अध्ययन के निष्कर्षों पर चर्चा की। इस नदी का उल्लेख ऋग्वेद और कई अन्य वैदिक साहित्य में कई स्थानों पर किया गया है। लुप्त सरस्वती नदी को उत्तर-पश्चिम भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.