बगहा, जुलाई 7 -- नगर निगम के वार्ड-37 स्थित सरस्वती नगर में कचरे का अंबार है। प्रतिदिन सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर कूड़े का ढेर जमा हो जाता है। तीन साल पहले इस मोहल्ले को नगर निगम में शामिल किया गया है। बावजूद मोहल्ले के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि फागिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मोहल्ले में कहीं भी डस्टबिन नहीं लगा है। इसके कारण लोग सड़कों पर कूड़ा-कचरा फेंकने को विवश हैं। किसी माह में दो बार तो किसी माह में एक बार ही कचरे का उठाव होता है। इस कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कचरे की दुर्गंध के कारण पास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। पानी संकट, कच्ची सड़क व स्ट्रीट लाइट की कमी से होनेवाली समस्याओं से भी लोगों को जूझना होता है। मोहल्ले के अवधेश कुमार, रवि शंकर भगत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.