भागलपुर, फरवरी 10 -- सियाराम सिंह स्मृति मंच के संयोजक सह महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने निवास स्थान पर महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू सियाराम सिंह, तिलकपुर की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का जयंती समारोह मनाया। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में उनके स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने को लेकर किए कई कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर कई गण्मान्य, सम्मानित लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...