गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गोल्फ कोर्स रोड स्थित सरस्वती कुंज कॉलोनी में मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चला। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ की। इस अभियान के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। यह कार्रवाई डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में हुई। मधोलिया के मुताबिक अगले पांच दिन तक इस कॉलोनी में तोड़फोड़ होगी। अवैध निर्माण और अतिक्रमण को जमींदोज किया जाएगा। सुबह 11 बजे नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता इस कॉलोनी में पहुंच गया। पक्के कमरों और कच्चे कमरों में रह रहे लोगों को एक घंटे की मोहलत दी गई। इनके खाली होने के बाद बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू हो गई। 85 पक्के कमरों और 230 कच्चे कमरों को मलबे में मिला दिया। ये कमरे 500 से 750 वर्ग गज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.