कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। विकास खंड सरसौल के ग्राम बौसर में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण में खर्च का प्रस्ताव डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने महानिदेशक प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण को भेज दिया है। परियोजना पर करीब 9.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से धनराशि स्वीकृति होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद स्टेडियम को बनाएगा। परियोजना के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। सरसौल ब्लाक के बौसर ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्ष 2023 में युवा कल्याण विभाग को भेजा था। जिलाधिकारी स्तर से भी शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया था। जिसके बाद शासन स्तर से इस पर विभाग से जमीन की सत्यापन की रिपोर्ट मां...