रांची, जून 14 -- फोटो: रांची। प्रमुख संवाददाता पसंद फाउंडेशन की ओर से इठे गांव में सरसो की अच्छी पैदावार हासिल करने पर किसानों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समारोह का आयोजन किया गया। प्रगतिशील किसान प्रेम हेरेंज को सर्वोत्तम और महतो मुंडा को उत्तम पुरस्कार दिया गया। संगठन की ओर से कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सरसो बीज बिरसा भाभा मस्टर्ड की उन्नत प्रभेद का बीज 27 किसानों को उपलब्ध कराया गया था। किसानों ने 20 एकड़ भूमि में सरसो की खेती की थी। संगठन के कीर्तिमान नाथ ने किसानो को जैविक खेती का महत्व और जैविक उर्वरक बनाने की विधि की बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानो को राष्ट्र कृषि विकास योजना में मौसम के अनुसार विभिन्न प्रकार के दलहन, सब्जी के बीज निःशुल्क दिए जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण, आदिवासी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.