रुडकी, मार्च 16 -- सरसों की फसल के लिए इस बार मौसम अनुकूल रहने से इस फसल से किसानों को अच्छी पैदावार मिल रही है। जिससे किसान काफी खुश है। करीब तीन माह में कम मेहनत और कम लागत पर तैयार होने वाली सरसों की फसल का इस बार मौसम ने फसल की कटाई होने तक साथ ही दिया। जिससे किसानों को इस बार सरसो की अच्छी पैदावार मिल रही है। क्षेत्र में इस समय सरसों की कटाई और थ्रेसिंग (मशीन द्वारा फली से दाना निकालने की प्रक्रिया) का कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। किसान मनोज कुमार ने बताया कि गत वर्ष भी सरसों की फसल खेत पर काफी अच्छी खड़ी हुई थी। लेकिन बाद में ओलावृष्टि होने की वजह से इस फसल को काफी नुकसान हो गया था। लेकिन इस बार मौसम फसल के अनुकूल रहा। इससे फसल पर कीट और बीमारियों का प्रकोप भी बेहद कम देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.