कौशाम्बी, फरवरी 9 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के इब्राहिमाबाद मलाक नागर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर रास्ते किनारे सरसों के खेत में युवक का शव मुंह के बल पड़ा मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।इब्राहिमाबाद मलाक नागर गांव निवासी 28 वर्षीय पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र राजा राम मैजिक चलाकर परिवार का गुजारा करता था। भाई विजय ने बताया कि पवन रविवार की शाम घर से मूरतगंज बाजार सब्जी खरीदने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर शौच के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.