उन्नाव, दिसम्बर 11 -- गंजमुरादाबाद। खेत में सरसों की फसल इस समय लहलहा रही है। मौसम भी किसानों के पक्ष में है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर यूरिया की भारी किल्लत ने किसानों चिंताओं में इजाफा कर दिया है। मजबूरी में किसान महंगे दामों पर निजी दुकानों से खाद खरीद रहे हैं, जिससे लागत दोगुनी हो रही। इसका सीधा असर मुनाफे पर पड़ेगा। किसानों द्वारा बोई गई सरसों की फसल इस समय खेतों में खूब लहलहा रही है। मौसम का मिजाज भी पूरी तरह मेहरबान है, जिसे देखते हुए किसानों की उम्मीदें अच्छी पैदावार को लेकर बढ़ गई हैं। लेकिन दूसरी ओर खाद की उपलब्धता ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र के किसानों बबलू, गौरी, संजय, नेकपाल, सूबेदार, रामशंकर का कहना है कि सरकारी खाद केंद्रों पर यूरिया लेने पहुंचना अब पहाड़ खोदने जैसा कठिन काम हो चुका है। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद...