लखीसराय, दिसम्बर 19 -- ससूर्यगढ़ा। पिपरिया दियारा थाना क्षेत्र के रामचंद्र पुर गांव के ग्रामीण योगेन्द्र सिंह के पुत्र राजीव कुमार ने आधा दर्जन लोगों पर सरसों के खेत को ट्रैक्टर से रौंदकर बर्वाद करने का आरोप लगाया है। आधा दर्जन लोगों ने पहले उनसे बोआई करते समय पांच लाख रंगदारी की भी मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई थी। इसके बाद खेत से गाली-गलौज करते हुए भगा दिया गया था। थाना में इस आशय का आवेदन पत्र प्राथमिकी के लिए दिया गया है। पिपरिया थाना की पुलिस आवेदन मिलने के बाद जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.