नई दिल्ली, मार्च 21 -- बीते कुछ महीनों में महंगाई दर में गिरावट के बावजूद महंगे खाद्य तेलों से राहत नहीं मिल पा रही है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख खाद्य तेलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक तेजी सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के तेल में देखी गई है। इसी तरह से डेयरी प्रोडक्ट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी स्थिति में भविष्य में महंगाई दर में उछाल देखने को मिल सकता है। मार्च के लिए जारी आरबीआई की रिपोर्ट कहती है कि बीते एक वर्ष में खाद्य मूल्य सूचकांक में 7.1 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके उलट खाद्य तेल से जुड़ा प्राइस इंडेक्स एक वर्ष में 112 से बढ़कर 156 पर पहुंच गया है। जबकि डेयरी उत्पाद के मूल्य से जुड़ा सूचकांक भी 122 से बढ़कर 148 तक पहुंच गया है। आकंड़ों से पता चलता है कि खाद्य तेल और डेयरी उत्पादों की कीमतों में हर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.