सहारनपुर, जनवरी 5 -- कस्बे के बीचो-बीच से होकर गुजर रहे अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पालिका द्वारा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। अंबाला रोड स्थित सेंट मैरी एकेडमी के सामने बनाए जा रहे नाले की दीवार अचानक ढह गई। उस समय नाले के निर्माण में करीब 10 मजदूर कार्य कर रहे थे, जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मजदूर वाहन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभासद डॉ. सचिन चौधरी ने नाला निर्माण में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाले का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है और अब तक नाला दो बार टूट चुका है। कभी दीवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.