सहारनपुर, जनवरी 12 -- सरसावा टोल प्लाजा प्रकरण में आरोपी कमलजीत समेत अन्य आरोपियों को सोमवार को सहारनपुर सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा। न्यायालय ने कमलजीत की जमानत अर्जी खारिज कर दी, जिसके बाद मामला और अधिक गर्मा गया है। जमानत निरस्त होने के बाद आरोपी के परिजनों ने अब सेशन कोर्ट अथवा जिला जज के समक्ष जाने की तैयारी शुरू कर दी है। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद परिजनों ने अपने कार्यालय पर कहा कि वे विधि विशेषज्ञों से परामर्श लेकर आगे की कानूनी रणनीति तय करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और विश्वास है कि न्यायिक प्रक्रिया में सच्चाई सामने आएगी। आरोपी कमलजीत के भाई विश्वजीत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनका भाई दोषी सिद्ध होता है तो न्यायालय द्वारा दी जाने वाली सजा उन्हें स्वीकार होगी, लेकिन जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.