सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- जीएम गुलशन के गजरौला चीनी मिल में स्थानांतरण के बाद चीनी मिल में रामकेश सिंह ने नए महाप्रबंधक (जीएम) का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद, जीएम रामकेश ने मिल गेट पर किसानों से मुलाकात की और उनसे साफ-सुथरा गन्ना लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधा देना, समय पर भुगतान सुनिश्चित करना और बेहतर उत्पादन प्राप्त करना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने दोपहर बाद मिल का निरीक्षण किया और मुख्य गन्ना अधिकारी अंकित (सीसीओ) से गन्ने की पैदावार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बता दें शासन स्तर से चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गुलशन कुमार को गजरौला चीनी मिल भेजा गया है जबकि वहां से रामकेश सिंह को सरसावा चीनी मिल में भेजा गया है। इस अवसर पर मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल, करण सिंह, अमरीश गुप्ता, आनंद सिंह, वीर सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.