कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। इसकी अध्यक्षता करते हुए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की कड़ी समीक्षा की। लापरवाही पर कई बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। कुछ बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने आधार प्रमाणीकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिए। लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षाधिकारी सरसवां, नेवादा एवं कौशाम्बी का वेतन रोकने के सख्त आदेश जारी किए। यूनीफार्म के साथ बच्चों की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने में सुस्ती पर खंड शिक्षाधिकारी कौशाम्बी, मूरतगंज और सरसवां से स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कहा कि विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.