पूर्णिया, जनवरी 9 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के रहुआ पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री अभियान में दर्जनों किसान शामिल हुए। किसानों ने बताया कि सुबह से इंतजार करने के बाद एक दो किसानों का कार्य होता है। कृषि समन्वयक गणेश कुमार भारती, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, कृषि सलाहकार अमित कुमार ने बताया कि सरवर डाउन होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री कार्य करने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री करने से सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ किसानों को मिलेगा। किसान भोला यादव, भूपेन्द्र यादव, पूरण साह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि ठंड रहने के बावजूद सुबह से अपनी बारी के इंतज़ार में बैठे परेशान हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...