कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा में रविवार को सरल पेपर ने अभ्यर्थियों के चेहरे खिला दिए। दो घंटे का पेपर छात्रों ने एक से डेढ़ घंटे में ही पूरा कर लिया। निगेटिव मार्किंग की वजह से परीक्षार्थियों ने कई सवाल छोड़ भी दिए। एआई के जरिए परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों की निगरानी हुई। 37 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया। 10 से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में सुबह से ही केंद्रों में पुलिस कर्मी मुस्तैद हो गए। सुबह छह बजे कोषागार के डबल लॉक से प्रश्न पत्रों को निकाला गया। सबसे पहले पुलिस कर्मी और फिर कंपनी के प्रतिनिधियों ने परीक्षार्थियों की जांच की। परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक व कॉर्निया की भी जांच हुई। एआई के जरिए परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों की निगरानी की गई। सम...