रांची, अक्टूबर 11 -- रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें पूरे राज्य के 55 विद्यालयों ने भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय आयोजन कूटनीति, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक जागरुकता के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी प्रतिनिधियों को संसदीय प्रक्रियाओं, समिति संरचनाओं और वाद-विवाद के नियमों से परिचित कराया गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में कूटनीति, संवाद क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.