रांची, फरवरी 13 -- रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा लैंपलाइटिंग और दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, रजिस्ट्रार प्रो श्रीधर बी डांडीन, संस्था की प्राचार्या डॉ सुबानी बाड़ा, प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, उप-प्राचार्या मीनल श्वेता ने किया। प्रो गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नर्सिंग के क्षेत्र में योगदान की चर्चा करते हुए नर्सों की सेवा भावना एवं त्याग के विषय में बताया। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...