रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मनीषा शर्मा को एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव 2025 में सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट नेतृत्व और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। आयोजन कमेटी की ओर से यह सम्मान उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जो शैक्षिक नवाचार, कुशल नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान देते हैं। कॉन्क्लेव में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने भाग लिया और भारतीय शिक्षा के विकास में प्रभावी नेतृत्व की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। प्राचार्य मनीषा शर्मा ने हमेशा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी, संवेदनशील और भविष्य उन्मुख शिक्षण वातावरण तैयार करने का प्रयास किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह गौरव प्...