रांची, दिसम्बर 12 -- रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शब्द यात्रा इंटर स्कूल यूथ थॉट कनेक्ट फोरम के छठे संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लाइसियम माइक्रो ऑडियो पॉडकास्ट श्रेणी में कक्षा 11वीं की छात्रा राज नंदिनी ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, ऑर्गेनन प्वाइंट काउंटर प्वाइंट (अर्थशास्त्र त्रि-चर्चा) प्रतियोगिता में प्रियांक प्रियम, जपजोत सिंह, रिदिशा, विनय कुमार मिश्रा तथा कक्षा बारहवीं की प्रज्ञाश्री होता ने संयुक्त रूप से प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और चिंतन क्षमता का स्पष्ट प्रमाण हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.