देवरिया, जून 24 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर स्थित सरजू विद्यापीठ में सोमवार को काव्य धारा संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि कवि रामेश्वर प्रसाद यादव और कार्यक्रम अध्यक्ष रहे कवि रमेश तिवारी अनजान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काव्य पाठ करते हुए कवि प्रेम शंकर तिवारी ने अपनी कविताओं पर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद यादव ने हिंदी साहित्य पर चिंतन करते हुए कहा लोग जैसे-जैसे साहित्य से दूर होते जा रहे हैं उनमें भावना की कमी होती जा रही है। मनुष्य को इंसानियत से जुड़ना है तो साहित्य से उसे जुड़ना होगा। इस संदर्भ में उन्होंने अपनी एक भोजपुरी कविता भी सुनाई। कार्यक्रम के अध्यक्ष कवि रमेश तिवारी अंजान जी ने भी कविता का पाठ किया । कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में डॉ रजनीश दीक्षित, फैजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.