चम्पावत, जनवरी 1 -- लोहाघाट। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के टेंडर लगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी का आभार जताया। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने खुशी जताई। कहा कि योजना के टेंडर जारी होने से लोगों के वर्षों की मुराद पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेयजल योजना के निर्माण का कार्य भी शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री निर्मल माहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, व्यापार व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, राजू गड़कोटी, सतीश खर्कवाल, विनीत सक्टा, भैरव राय, गोविंद बोहरा, सुरेश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...